भारत ने आज शुक्रवार को अपने तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण किया। यहां एलवीएम 3-एM4 रॉकेट के जरिए लॉन्च किए मिशन के तहत चंद्रमा की सतह पर एक बार फिर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा। ये चंद्रयान-3 चाँद की सतह पर 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर उतरेगा.
क्या कहा पीएम ने
चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं.
वहीँ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि “यह वास्तव में भारत के लिए गौरव का क्षण है और श्रीहरिकोटा में हम सभी के लिए भाग्य का क्षण है कि हम इस इतिहास का हिस्सा बन सके। मैं भारत को गौरवान्वित करने के लिए टीम इसरो को धन्यवाद देता हूं”.





