June 1, 2025 8:24 pm

यूपी में गलन के साथ बढ़ी ठंड

up-weather-news

बीते दिनों पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से उत्तर प्रदेश के मौसम ने तेज़ी से करवट ली है। राज्य में कई जगहों पर ठंडी हवाओं से  तापमान में काफी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में पारा और गिरेगा। वहीँ एक दो दिन में यूपी के कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना भी है।

उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल में ठंडी हवाओं की वजह से तापमान बहुत काम हुआ है। यहाँ पर दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार क्रिश्मस तक गलन काफी बढ़ जाएगी।

कोहरे से छाया अँधेरा

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की मोटी चादर की वजह से दिन में रात जैसा नजारा रहा। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। घने कोहरे की वजह से बुलंदशहर के खुर्जा नेशनल हाईवे 91 पर बड़ा हादसा हुआ। यहाँ पर 20 से 22 वाहन भिड़ गए। जिसकी वजह से 10 से 12 लोग घायल भी हुए।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer