April 12, 2026 10:49 pm

बरेली: आपसी रंजिश के चलते 14 साल की किशोरी की गोली मारकर हत्या

Bareilly-14-year-old-girl-shot-dead
Google

बरेली : यूपी के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षिय किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जब किशोरी को गोली मारी गई तब वह घर में अकेली थी। आरोप है कि 7 महीने पहले विवाद के दौरान चप्पल मारने को लेकर आपसी रंजिश हुई थी। इसी रंजिश के चलते किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला :

बताया जा रहा है कि जिला बरेली के थाना भमोरा के गांव गिलौला के रहने वाले विजय अपनी पत्नी के साथ पिछले 4 महीने बेटे का इलाज लखनऊ में करवा रहे हैं। घर पर उनकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी।

बरेली एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

मिली जानकारी के मुताबिक, 5-6 महीने पहले दो पक्षों में लड़ाई हुई थी। घटना की जानकारी देते हुए बरेली के एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि थाना भमोरा में एक 14 वर्षीय बच्ची को गोली मारकर हत्या कर दी है। इसमें परिवार वालों ने 3 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज करवाया है। इसमें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूँछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर दादी किसी काम से खेत पर गई थी। इसी दौरान घर में अकेला पाकर किशोरी के सीने में गोली मार दी और उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer