पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) हत्याकांड के दो आरोपियों की मौत हो गई है। पंजाब के तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब जेल में यह आरोपी बंद थे और यहीं पर इनकी हिंसक झड़प हुई। झड़प में दो आरोपियों की मौत हो गई है और एक बुरी तरह घायल हुआ है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर इन आरोपियों में पहले बहस हुई और उसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। इस हाथापाई में आरोपी मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना की जान चली गई है। वहीं तीसरा आरोपी बुरी तरह घायल है, जिसे अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।
दोनों एक ही गैंग के सदस्य थे
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनदीप तूफान और मनमोहन सिंह मोहना, जग्गू भगवानपुरिया गैंग के सदस्य थे। इन पर पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की रेकी करने का शक पुलिस को था और इस हत्याकांड में शामिल 4 शार्प शूटर इन्हीं के घर पर रुके भी थे।





