February 22, 2026 12:29 am

नाबालिक लड़के से प्यार कर बैठी 23 साल की टीचर, फिर लेकर हुई फरार….

teacher fell in love with a minor boy
Google

यह मामला Noida के सेक्टर-123 में स्थित उन्नति विहार कॉलोनी का है, जहां के रहने वाले निवासी विजय शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके 16 वर्षीय नाबालिग बेटे को उसकी 23 वर्षीय टीचर ने ही अपहरण कर लिया है। बेटा जब ट्यूशन पढ़ने उस टीचर के पास गया तो टीचर उसका अपहरण कर फरार हो गई।

टीचर के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज :

बेटे के अगवा हो जाने के बाद उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले पिता विजय शुक्ला ने सेक्टर-113 थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति का कहना है कि, ”उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले विजय शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी ही कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय महिला आयशा के घर उनका 16 वर्षीय बेटा अनुराग शुक्ला ट्यूशन पढ़ने जाता था। किशोर के पिता ने यह आरोप लगाया है कि टीचर नहीं उनके बेटे का अपहरण किया है और फरार हो गई है।”

शिकायत दर्ज होने के बाद प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति ने ये भी बताया कि जांच के दौरान पुलिस को ये पता चला है कि टीचर स्टूडेंट को पसंद करने लगी थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं पुलिस ने जांच करने के बाद छात्र को बरामद करने के लिए दो दल भी गठित कर दिए हैं।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer