December 20, 2025 9:08 am

Amarnath Yatra के लिए 1100 श्रद्धालुओं का 32वां जत्था जम्मू से रवाना, इस दिन समाप्त होगी यात्रा

Google

जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच 1100 से अधिक श्रद्धालुओं का 32वां जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए बृहस्पतिवार को जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से अब तक 4.3 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के भगवती नगर शिविर से रवाना हुए 1,198 तीर्थयात्री के जत्थे में 1,023 पुरुष, 116 महिलाएं, 58 साधु और एक बच्चा शामिल हैं। ये सभी 43 वाहनों के काफिले में बालटाल और पहलगाम के आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer