March 20, 2026 11:43 pm

Kullu Building Collapse: हिमाचल प्रदेश के लोगों किवमुस्किलें फिर बाधभ्यी है. हिमाचल के कुल्लू जिले की यह घटना है. बस स्टैंड के पास ३ इमारतें गिरी हैं. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना का एक वीडियो भी सामने आय़ा है. वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि घर में कई लोग थे.

मिली जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के आनी बस स्टैंड के पास यह घटना हुई है. बस स्टैंड के पास इमारत के पीछे से लैंडस्लाइड हो रहा था. इस नाले की पानी भी इमारत के पीछे गिर रहा था.

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अचानक से पेड़ हिलने लगता है और फिर देखते देखते ही चार मंजिला घर पूरी तरह से जमीदोंज हो जाता है. अहम बात है कि कुछ लोगों ने इस घटना की वीडियो भी बनाई है. वीडियो में एक शख्स को कह रहा है कि बिल्डिंग के ऊपर लोग हैं. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने करीब एक सप्ताह पूर्व ही भवन खाली करने के लिए नोटिस जारी किए थे.

 

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer