February 20, 2026 8:02 am

ज्योति मौर्य मामले में बढ़ी जिला कमांडेंट मनीष दुबे की मुश्किलें 

PCS अधिकारी ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) मामले में एक नया मोड़ आया है. महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) विभागीय जांच में दोषी पाए गए हैं। जांच के बाद मनीष दुबे के निलंबन की संस्तुति की गई है। 

जाँच में पाए गए दोषी 

Jyoti Maurya केस ट्रेंडिंग में आने के बाद मनीष दुबे पर जाँच शुरू हो गयी थी. जिसकी रिपोर्ट DIG होमगार्ड संतोष सिंह ने DG होमगार्ड बीके मौर्या को सौंप दी है। जांच में मनीष दुबे के 3 मामलों का जिक्र करते हुए विभाग की छवि को धूमिल करने का दोषी पाया गया है।

अब जांच रिपोर्ट के आधार पर मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश कर दी गई है। जांच रिपोर्ट अब शासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद मनीष दुबे पर कार्रवाई तय होगी।

बता दें कि बरेली में तैनात SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहे विवाद में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे का भी नाम आया था. आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि ज्योति मौर्य और मनीष दुबे का अफेयर चल रहा है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer