पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो दावा कर रहा था कि उसने Chandrayaan 3 के लैंडर को डिजाइन किया है. उसने इसको लेकर एक इंटरव्यू भी दिया था. जिसके वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू कर दी.
क्या है पूरा मामला
दरअसल Chandrayaan 3 के लैंडर को डिजाइन करने वाले व्यक्ति का नाम मितुल त्रिवेदी (Mitul Trivedi) है जो गुजरात के सूरत का रहने वाला है और वहीँ से एमकॉम किया है.
जिस दिन (23 अगस्त) चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग हुई थी उसी दिन कुछ मीडिया को मितुल त्रिवेदी ने अपना इंटरव्यू दिया था. जिसमें उसने कहा था कि उसने चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर के डिजाइन को तैयार किया था.
मितुल त्रिवेदी ने ये भी दावा किया था कि उनका संपर्क PM Modi से भी हुआ था. इसके अलावा साल 2011 से ISRO और फिर 2013 से NASA से जुड़े हैं. मितुल ने ये भी कहा कि उसने फिजिक्स से बीएससी और एमएससी करने के बाद कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से क्वॉन्टम फिजिक्स में पढ़ाई की. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी.
क्या कहा पुलिस ने
सूरत के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, शरद सिंघल ने बताया, “क्राइम ब्रांच ने ISRO से संपर्क किया और ISRO से प्राथमिक प्रतिक्रिया मिली कि पत्र फर्जी है और उनके द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि वे हमें कुछ दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देंगे. कल क्राइम ब्रांच ने मितुल त्रिवेदी को अपने चौक बाजार स्थित कार्यालय में बुलाया और विस्तृत पूछताछ की.
आज यह बात स्थापित हो गई है और उन्होंने कबूल भी कर लिया है कि पत्र फर्जी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पत्र का मसौदा तैयार किया क्योंकि वह ट्यूशन कक्षाएं चलाते हैं और उन्हें लगा कि अगर वह छात्रों के माता-पिता को ऐसा पत्र दिखाएंगे, तो उनके पास अधिक छात्र आएंगे। IPC की धारा 465, 468, 471 और 419 के तहत FIR दर्ज़ की गई है.”





