March 21, 2026 2:43 pm

भारत-नेपाल के बीच कई क्षेत्रों में समझौते, नेपाल पीएम ने..

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल (Pushpa Kamal Dahal) की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “मुझे याद है कि 9 साल पहले 2014 में कार्यभार सँभालने के 3 महीने के भीतर मैंने नेपाल की अपनी पहली यात्रा की थी। उस समय मैंने भारत-नेपाल (India – Nepal) संबंधों के लिए एक “हिट” फार्मूला दिया था- हाईवेस, आई-वे, और ट्रांस-वे.

आगे पीएम ने कहा “आज मैंने और PM प्रचंड ने भविष्य में अपनी पार्टनरशिप को सुपरहिट बनाने के लिए बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। आज ट्रांजिट अग्रीमेंट संपन्न किया गया है. आज भारत और नेपाल के बीच ‘लॉन्ग टर्म पावर ट्रेड एग्रीमेंट’ संपन्न हुआ है। इसमें हमने आने वाले 10 साल में नेपाल से 10,000 मेगावाट बिजली आयात करने का लक्ष्य रखा है.

वहीँ नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने कहा कि “मैंने प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का आमंत्रण दिया है, मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी जल्द नेपाल का दौरा करेंगे”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer