February 20, 2026 10:12 pm

अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या पर AIMIM प्रमुख ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना 

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में यूपी सरकार और पुलिस पर सवाल उठाये है इसके साथ ही उन्होंने पीएम को भी 

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि “आप गोली मारकर धार्मिक नारा क्यों लगा रहे हैं? इनको आतंकवादी नहीं कहेंगे तो देश भक्त कहेंगे? क्या यह (BJP) फूल का हार पहनाएंगे? जो लोग एनकाउंटर का जश्न मना रहे थे, शर्म से ढूब मरो तुम लोग. कल जो हत्या हुई है उसकी ज़िम्मेदारी यूपी के मुख्यमंत्री की है। अगर उनमें संवैधानिक नैतिकता ज़िंदा है तो उनको अपने पद को छोड़ना पड़ेगा…

आगे ओवैसी ने कहा कि “हम मांग करते है कि UP के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, सुप्रीम कोर्ट (SC) इसमें एक जांच दल मनाए और इस मामले का स्वता: संज्ञान ले वरना यह चलता रहेगा। संविधान के मुताबिक उन सब पुलिस वालों को उनकी सर्विस से निकालना चाहिए.

वहीँ पीएम मोदी को लेकर ओवैसी ने कहा कि “हम देश के प्रधानमंत्री से पूछना चाहेंगे कि आप कुछ बोलेंगे या नहीं? प्रधानमंत्री भाषण में बोलते हैं कि ‘मेरी सुपारी ली गई है’ अब बताइए की जहां से आप सांसद हैं उस प्रदेश में क्या हो रहा है। भारत का हर नागरिक कल की घटना के बाद गैर-महफूज और कमज़ोर समझ रहा है”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer