लखनऊ :। उप्र में सपा के कद्दावर नेता आजम खान का एक और किला भाजपा गठबंधन के खाते में गया है। आजम के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सीट स्वार पर भी भाजपा गठबंधन का कब्जा हो गया है। 1996 के बाद बीजेपी गठबंधन को स्वार में सफलता मिली है। शफीक अहमद अंसारी प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित विधायक बने हैं।
उप्र के रामपुर की स्वार सीट से एनडीए गठबंधन के अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी को जीत हासिल हुई है। 24 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद अंसारी 68513 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 59689 मत मिले हैं। इस तरह शफीक अहमद अंसारी 8824 वोट से जीत गए हैं।
इससे पहले रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सवेरे आठ बजे शुरू हुई। यहां 11 मई गुरुवार को मतदान हुआ था। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल (एस) ने शफीक अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाया था। उधर, छानबे सीट पर सपा ने कीर्ति कोल और अपना दल ने रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया है।
स्वार सीट पर 24 राउंड की गिनती पूरी
स्वार सीट पर 24 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 68513 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 59689 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 8824 वोट से आगे चल रहे हैं।





