श्रीनगर: जम्म-कश्मीर के राजौरी में आज एक बार फिर आतंकियों ने IED ब्लास्ट किया है. आज सुबह डांगली गांव में IED ब्लास्ट किया, बता दें यहाँ कल भी 3 मकानों पर गोलीबारी हुई थी. जिसमें 7 लोग घायल हुए थे और 4 लोगों कि मौत हो गयी थी.
अब मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और सेना के जवान तैनात हैं. हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ब्लास्ट तब हुआ जब सुरक्षाबल डांगरी गांव में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी यहां छिपे आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें 2 लोग घायल हो गए.





