March 21, 2026 11:42 am

Kanjhawala Case: बड़ा खुलासा, होटल में बुक थे 2 कमरे

Delhi-Kanjhawala-case

नई दिल्ली: दिल्ली के कंझावला कांड में एक नया खुलासा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि एक्सीडेंट से पहले मृतक लड़की और उसकी सहेली रोहिणी की लड़ाई हुई थी. वे एक्सीडेंट से थोड़ी देर पहले ही साथ में निकली थी.

होटल में रूम थे बुक

इस नए खुलासे के अनुसार एक होटल में मृतक लड़की ने 2 कमरे बुक किए थे. लड़की के साथ उसकी सहेली भी थी. होटल स्टाफ के अनुसार दोनों सहेलियां लड़-झगड़ कर निकली थी.

इन दोनों में काफी बहस और गाली-गलौज भी हुई थी. जिसके बाद मैनेजर नें इन दोनों को नीचे भेज दिया था, और वे दोनों नीचे जाकर भी लड़ने लगीं. CCTV फुटेज भी सामने आया है कि वे दोनों एक ही स्कूटी पर बैठकर चली गईं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer