असम: असम में आज सुबह तेज़ भूकंप (Assam Earthquake) के झटके महसूस किये गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार ये भूकंप सुबह करीब 9:03 बजे असम के साउथ जोरहाट में आया.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप (Earthquake) की रिक्टर स्केल पर 3.6 की तीव्रता मापी गई है. इसके अलावा न्यूजीलैंड में पिछले 2 दिनों में लगातार दूसरी बार भूकंप के झटके आये हैं. यहाँ के केर्माडेक द्वीप समूह में आए भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है.
लगातार बढ़ रहे भूकंप के झटके
इस समय दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर भूकंप के हलके-फुल्के झटके महसूस किये गए है. इससे वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गयी है. वे लगातार इस पर नजर बनाये हुए है और कारण जानने की कोशिश कर रहे है.





