February 21, 2026 4:46 am

पुलिस वैन में भड़का अतीक अहमद, कहा हमको मालूम है…

atiq_ahmed

लखनऊ: माफिया डॉन अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को गुजरात की साबरमती (Sabarmati Jail) जेल से सड़क के रास्ते प्रयागराज लाया जा रहा है. इस बीच किसी बात को लेकर वो एक सिपाही से बहस कर बैठा और बोला कि “हमको इनका प्रोग्राम मालूम है, हत्या करना चाहते हैं.”

गुजरात (Gujrat) के अहमदाबाद स्थित साबरमती केंद्रीय जेल अतीक जून 2019 से बंद है. अतीक को अदालत में पेश किया जाएगा. बता दें अपहरण मामले में वह आरोपी है. जिसके चलते अब अतीक कि पेशी होनी है. वहीँ यूपी पुलिस पहले ही अतीक के दफ्तर और कई ठिकानों पर कार्यवाही कर चुकी है.

सुरक्षा के सख्त इंतजाम

उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम आज सुबह रविवार को साबरमती जेल पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम करीब 6 बजे वहां से लेकर निकली. अतीक को लेन वाली टीम में 45 पुलिसकर्मी हैं और इसमें से 40 पुलिसकर्मियों के फोन जमा कराये गए हैं. सिर्फ 5 मुख्य अधिकारियों को ही फोन दिए गए हैं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer