April 10, 2026 3:28 pm

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे CBI दफ्तर 

दिल्ली: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सीबीआई दफ्तर के लिए रवाना हो गए है। उनसे आज जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में पूछताछ की जाएगी.

सीबीआई दफ्तर के लिए रवाना होने से पहले हन्होंने कहा कि “एजेंसियां जांच कर रही हैं, हमने उसमें शुरू से ही सहयोग किया है। जो देश में माहौल है वो आप देख ही रहे हैं। झुकना बहुत आसान है और लड़ना बहुत मुश्किल है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे”.

तेजस्वी यादव से CBI जमीन के बदले नौकरी घोटाले को लेकर तीखे सवाल कर सकती है और ये पूछताछ 3 से 4 घंटे की होने वाली है. इसके अलावा मीसा भारती भी ED के दफ्तर पहुंची है. इस मामले में उनसे भी पूछताछ होगी.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer