May 21, 2025 11:46 pm

भारत छोड़ो आंदोलन : भाजपा सांसदों ने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना 

दिल्ली: भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए भाजपा सांसदों ने आज संसद परिसर में प्रदर्शन किया। सांसदों द्वारा ‘भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो’ और ‘तुष्टीकरण भारत छोड़ो’ के नारे लगाए गए। वहीँ कांग्रेस पर भी BJP नेताओं ने हमला बोला.

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि “इन 75 सालों में कांग्रेस और उनके समर्थन वाली पार्टियों ने देश को तीन चीजें दीं जो देश को दीमक की तरह खा रही हैं। एक है वंशवाद…दूसरा है भ्रष्टाचार… तीसरा है तुष्टीकरण… अल्पसंख्यकों को गुमराह करके वोट बैंक की राजनीति हो रही है और वे देश में नीतियों को लागू नहीं होने दे रहे”.

क्या कहा भाजपा सांसद रवि किशन ने 

वहीँ भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा “65 साल इन लोगों का शासन रहा, उसमें सारे वंशवादी रहे, परिवारवादी रहे। हमें भी भ्रमित करते रहे, लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी आए, 2014 के बाद पता चला कि हज़ारों-लाखों करोड़ रुपए गायब हो जाते थे। गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित, शोषित आज तरक्की कर रहा है…आज समस्त भाजपा और पूरा भारत कह रहा है- हे घमंडिया, छोड़ो इंडिया”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
18:16