आज कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जिसमें उन्होंने BJP और पीएम मोदी पर हमला बोला. अब इसपर बीजेपी की प्रतिक्रिया आयी है. BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद ने राहुल के बयां को भटकने वाला बताया.
उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदत के मुताबिक भटकाने की कोशिश की, गलत बयानी की और विषय पर कुछ नहीं बोला। रवि शंकर प्रसाद ने आगे कहा कि राहुल गांधी को 2019 में उनके भाषण पर सजा हुई है। आज उन्होंने कहा कि ‘मैं सोच समझ कर बोलता हूं’ मतलब 2019 में जो राहुल गांधी ने बोला था वे सोच समझ कर बोला थे.
क्या कहा था राहुल गाँधी ने
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गाँधी ने कहा कि मेरे अगले भाषण से डरकर मुझे अयोग्य घोषित किया गया है. मुझे दरकार ये चुप नहीं करा सकते. मै अडानी पर सवाल करता रहूँगा, बीजेपी द्वारा ये सब ध्यान भटकने के लिए किया जा रहा है.





