केंद्र सरकार ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया
Central government declared 2 days national mourning on the death of Parkash Singh Badal
Parkash Singh Badal , punjab news , punjab former cm , trending
नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. 21 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद मोहाली के एक हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.
केंद्र सरकार ने उनके निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है, वहीं पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक है. प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे.
गृह मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने फैसला किया है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 26 और 27 अप्रैल को पूरे देश में राजकीय शोक रहेगा.
शोक के दिन जिन भवनों में राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इन दो दिनों में कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा.





