November 1, 2025 2:20 am

बिहार भाजपा के नए ‘सम्राट’ बने चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ऐलान

bihar-bjp-cheif
Google

पटना :। सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात का ऐलान किया है। बिहार बीजेपी के निवर्तमान अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल खत्म हो चुका था।

इसी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया है। इससे संबंधित चिट्ठी भी जारी कर दी गई है। माना जा रहा है कि बिहार में नीतीश को झटका देने और कुशवाहा वोटों को साधने के लिए बीजेपी ने बड़ी चाल चल दी है। इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सम्राट चौधरी की ताजपोशी की गई है।

सम्राट चौधरी बने बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से चिट्ठी जारी की गई है। इस चिट्ठी में लिखा गया है कि ‘बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’

नड्डा की चिट्ठी

बिहार में बीजेपी ने चला सबसे बड़ा दांव

इससे पहले पिछले साल अगस्त जब नीतीश ने बीजेपी को किनारे कर RJD के साथ महागठबंधन सरकार बनाई थी। तब बीजेपी की दिल्ली में बड़ी बैठक हुई थी। कोर कमेटी की इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत बिहार के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

इसी बैठर में पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव करने पर चर्चा हुई थी। इसके बाद ही विजय सिन्हा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सम्राट चौधरी को विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान तभी ही होना था, लेकिन किसी कारण से तब इसकी घोषणा नहीं की गई थी।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer