December 5, 2025 4:38 am

हरदोई : ट्राली और बोलेरो में भीषण टक्कर, दूल्हा, पिता व बहनोई समेत पांच की मौत

Google

हरदोई :। UP के हरदोई जनपद के पचदेवरा के ग्राम दरियाबाद के निकट गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली और दूल्हे की बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा, उसके पिता और बहनोई समेत पांच लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।

प्राप्त समाचार के औंसार हरपालपुर के ग्राम कुड़हा के देवेश की शाहजहांपुर के ग्राम अभायन में शादी तय हुई थी। बताते हैं कि शुक्रवार की रात वाहनों में सवार होकर बाराती शाहजहांपुर के कांट थाना के अभायन गांव जा रहे थे। एक बोलरो में दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर, बहनोई विपनेश सहित आठ लोग सवार थे।

दूल्हा सहित 6 लोग घायल :

हरदोई जनपद के पचदेवरा के ग्राम दरियाबाद के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की बोलेरो से टक्कर हो गई, जिसके बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो बरवन रजवाहा में जा गिरी। हादसे में दूल्हे के बहनोई विपनेश और एक बच्चे अतुल की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हा सहित छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों की अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार के दौरान दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर और सुमित को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। इनके अलावा राजेश, जगतपाल और अंकित का उपचार चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय व पचदेवरा थाना प्रभारी गंगाप्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer