हुबली-धारवाड़: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान जारी हैं। वोट डालने के लिए मतदाता भरी संख्या में पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने भी वोट डाला।
वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “BJP के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। मैंन हमेशा इस क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया है…मैंने बहुत बार कहा है कि अगर कोई संगठन संविधान के खिलाफ है तो केंद्र सरकार उसे बैन कर सकती है, यह शक्ति राज्य सरकार के पास नहीं है।”
वहीं कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कोन्ग्रेस्स पर हमला करते हुए कहा “मैं लोगों से लोकतंत्र की जीत और राज्य के भविष्य के लिए वोट करने की अपील करूंगा। मुझे विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। कांग्रेस भ्रष्टाचार की बात कर रही है लेकिन उनका खुद का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब है। उनके बहुत लोग बेल पर बाहर हैं”.





