March 22, 2026 2:46 am

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को हुआ कैंसर, ट्वीट कर कही ये बात 

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कैंसर हो गया है. इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करते हुए दी. उन्होंने कहा कि उन्हें स्टेज 2 का कैंसर हुआ है. “माफ़ करना इंतज़ार नहीं कर सकती, ये रब की मर्जी है.

बता दें नवजोत सिंह सिद्धू 1988 के एक रोड रेज मामले में जेल की सजा काट रहे हैं. उन्हें पिछले साल 20 मई को सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद से नवजोत सिद्धू जेल में सजा काट रहे है.

क्या कहा नवजोत कौर ने?

नवजोत कौर ने ट्वीट कर काह कि “आपका इंतजार किया, आपको बार-बार न्याय से वंचित देखकर। सत्य इतना शक्तिशाली है, लेकिन यह आपकी परीक्षा बार-बार लेता है…कलयुग। सॉरी आपका इंतजार नहीं कर सकती. क्योंकि यह स्टेज 2 आक्रामक कैंसर है. किसी को दोष नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह रब कि मर्जी है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer