कल कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को मोदी सरनेम मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी. इस पर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि लगातार जज बदले गए और विपक्ष को ख़त्म करने के लिए ये सब किया जा रहा है. अब
कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी का पुराना वीडियो शेयर करते हुए मानहानि का केस करने को कहा है.
कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि इन्होने (पीएम मोदी) ने मुझे संसद में सूर्पनखा कहा. अब मै इनके खिलाफ मानहानि का केस करुँगी, केख़ते है अब कितनी तेजी से काम करती है अदालतें..
क्या कहा था पीएम मोदी ने
बता दें रेणुका चौधरी ने जो वीडियो शेयर किया है वो 5 साल पुराना है. इसमें पीएम मोदी की किसी बात पर रेणुका चौधरी जोर जोर से हसने लगी थी. तब स्पीकर ने उन्हें चुप होने को कहा. इसपर पीएम मोदी ने कहा था कि “स्पीकर महोदय आप उनको कुछ मत कहिये रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी अब सुनने का आज सौभाग्य मिला है”.





