दिल्ली: WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं और इनका ये प्रदर्शन बड़ा होता जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान कई पार्टयों के नेता पहलवानों को समर्थन देने पहुंच रहे हैं.
बता दें आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी जंतर-मंतर पर जा चुके हैं. और आज पहलवानों से मिलने कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी जंतर-मंतर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि “हमारे खिलाड़ी जिस न्याय की मांग कर रहे हैं उसमें हम इतना ही चाहते हैं कि निष्पक्ष जांच हो। मैं उम्मीद करता हूं कि इनकी और हमारी मांगों को जल्द माना जाएगा”.





