कांग्रेस नेता सचिन पायलट इन दिनों ‘जन संघर्ष यात्रा’ कर रहे हैं. आज उनका तीसरे दिन है. यात्रा के दौरान उन्होंने कर्नाटक चुनाव और यात्रा को लेकर बात की.
सचिन पायलट ने कहाँ कि कर्नाटक में भारी संख्या के साथ हम जीत रहे हैं। 40% कमीशन सरकार को जनता ने नकारा है। तमाम दुष्प्रचार हुआ लेकिन हम मुद्दों पर अड़े थे और इसीलिए जनता ने हमें बहुमत दिया है.
आगे उन्होंने कहा मैं जिन मुद्दों पर यात्रा निकाल रहा हूं वो जनता के मुद्दे हैं। यह किसी एक व्यक्ति या किसी के खिलाफ नहीं है,यह भ्रष्टाचार के खिलाफ है और हम नौजवानों के अंदर विश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.
कांग्रेस की बढ़त
बता दें Karnataka Election 2023 में कांग्रेस 123 सीट पर है और बीजेपी 69 सीट पर है. इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है. कांग्रेस कार्यालयों में मिठाई बाटी जा रही है और पटाखे फोड़े जा रहे हैं.





