February 20, 2026 1:42 pm

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मां बोली…

Google

नई दिल्ली :। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं। मामला मुर्शिदाबाद के खरग्राम के रतनपुर नलदीप गांव का है। शुक्रवार की रात एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। जबकि बचाव के लिए दौड़े चार लोग हमले में घायल हुए हैं।परिवार ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक रतनपुर नलदीप गांव में शुक्रवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ता फूलचंद शेख (42) अपने घर के सामने बेटे को गोद में लेकर बैठे थे। पास में कई लोग ताश भी खेल रहे थे। आरोप है कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता रफीक के नेतृत्व में करीब 15 बदमाश पहुंचे और फूलचंद को घेर लिया और उसे नजदीक से छह बार गोली मारी। फूलचंद को बचाने आए कुछ लोगों को पीटा गया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इसके बाद बेखौफ अपराधी भाग गए। लहूलुहान फूलचंद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। देर रात हालत बिगड़ने पर कांदी अस्पताल शिफ्ट किया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

बताया गया है कि पंचायत चुनाव हिंसा में जान गंवाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता प्रवासी मजदूर फूलचंद 10 दिन पहले ही गृह राज्य केरल से लौटे थे। उनकी मां मरीना बीबी का आरोप है कि तृणमूल के लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है। उन्होंने कहा हम मर भी जाएंगे तब भी कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer