February 20, 2026 6:45 pm

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, बजरंग दल को लेकर कही ये बात…

Google

नई दिल्ली :। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदुत्व कोई धर्म नहीं है और वह सनातन धर्म में विश्वास करते हैं जो सद्भाव और सभी के कल्याण का उपदेश देता है। उन्होंने बजरंग दल को गुंडों की जमात करार दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा, “हमारा सनातन धर्म है। हम हिंदुत्व को धर्म नहीं मानते। धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो जैसे नारे सनातन धर्म की सभाओं का प्रतीक है। यह सनातन धर्म है।”

उन्होंने कहा कि लेकिन हिंदुत्व के साथ ऐसा नहीं है। हिंदुत्व है- जो नहीं माने उन्हें डंडों से मारो, उनके घरों को तोड़ दो, पैसे उड़ाओ। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह दुखद है कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजरंग दल की तुलना बजरंग बली से कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुंडों की जमात ने जबलपुर में कांग्रेस कमेटी कार्यालय में तोड़फोड़ करने के लिए हमला किया था। उन्होंने कहा कि बजरंग दल की तुलना बजरंग बली से करना देवता का अपमान करने के समान है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस संविधान, नियमों और कानूनों का पालन करती है। कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के चुनावी वादे के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, “उच्चतम न्यायालय ने नफरत फैलाने वाले बयान देने वाले किसी भी धर्म के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।” बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में हुए कर्नाटक चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र में कहा था कि पार्टी जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer