कर्नाटक में चुनाव होने वाले है और राजनितिक पार्टियां रैली कार रहीं हैं. इसी कड़ी में बीजेपी के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कर्नाटक के बेलगावी में पहुंचे.
यहाँ उन्होंने कहा कि “कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देकर भारत के संविधान की अवमानन की। 1975 में मनमाने तरीके से संविधान में संशोधन कर आपातकाल लगाकर लाखों की संख्या में लोगों को जेल में डाल दिया। भाजपा कभी ऐसा पाप नहीं कर सकती चाहे सत्ता मिले या न मिले”.
आगे उन्होंने कहा “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि भ्रष्टाचार इतना है कि अगर मैं 100 पैसा भेजता हूं तो लोगों को 14 पैसा मिलता है लेकिन PM मोदी के नेतृत्व में हम अगर किसानों के खाते में 10 हजार रुपए भेजते हैं तो उन्हें 10 हजार ही मिलते हैं”.





