नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पहले Bhalswa Dairy इलाके से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था. उनके बारे में पुलिस सूत्रों ने सनसनीखेज खुलासा किया है.
मिली जानकारी के अनुसार दो संदिग्धों आतंकियों ने हाल ही में एक शख्स का सिर कलम कर दिया और उसके शरीर के टुकड़े कर दिए थे. यही नहीं उन्होंने इस बर्बरता का वीडियो भी बनाया और पाकिस्तान में अपने आकाओं को भेजा. जिस शख्स की हत्या हुई है, उसकी पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है.
पहले की दोस्ती और फिर हत्या
पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने इस बात को कुबूल किया है कि पहले उससे दोस्ती की थी.
उन्होंने 14-15 दिसंबर को पूर्वोत्तर दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में नौशाद के किराए के घर पर एक शख्स को मारा था.
जिसे मारा गया उसकी आयु 21 साल थी और वो एक ड्रग एडिक्ट था. फ़िलहाल पुलिस ने शव के कई हिस्सों को बरामद कर लिया है. जिनमें से मृतक का हाथ भी शामिल है, जिसमें त्रिशूल का टैटू बना हुआ था.





