April 12, 2026 4:22 am

बड़ी खबर: मनीष सिसोदिया और संजय सिंह हुए गिरफ्तार

manish sisodia and sanjay singh

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और कुछ अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के घर पहुंचे।

क्या है पूरा मामला

दिल्ली की आबकारी नीति बनाने में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने दिल्ली के उप मंत्री मनीष सिसोदिया से लगभग 8 घंटे पूछताछ की और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईपीसी की धारा 120-B, 477A, PC Act 7 के तहत यह गिरफ्तारी हुई है।

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और मंत्री गोपाल राय, विधायक ऋतुराज, दिनेश मोहनिया, रोहित मेहरोलिया, आदिल खान समेत कई अन्य पार्षदों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी संजय सिंह ने खुद ट्विटर पर ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने लिखा कि “मझे और मंत्री व मेरे कार्यकर्ताओं को फतेहपुर बेरी थाने में गिरफ्तार कर लिया गया है हम ना डरेंगे, ना झुकेंगे, लड़ते रहेंगे”। बहन डीसीपी ने इस मामले पर कहा की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए 24 घंटे के लिए हिरासत में रखा गया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer