June 17, 2025 9:20 pm

यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी डबल डेकर बस, 3 लोगों की गई जान

Double-decker-bus-overturns-on-Yamuna-Expressway
Google

लखनऊ :। यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना पर पहुंची यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की टीम और थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भीषण सड़क हादसा एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन संख्या 88 के नजदीक हुआ। दरअसल रविवार देर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर यमुना एक्सप्रेस वे दिल्ली से होते हुए बिहार जा रही थी। डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना की जानकारी होते ही हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों व मृतकों को संभाला. सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मथुरा के डीएम पुलकित खरे ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस जो दिल्ली से बिहार जा रही थी, वो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में 3 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और 12 घायलों को ज़िला अस्पताल भेजा गया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer