April 8, 2026 12:42 pm

नगरीय जीवन को स्वच्छ और सुंदर बना रही है डबल इंजन की सरकार: CM Yogi

Google

सिद्धार्थनगर/बस्ती/सुल्तानपुर/अयोध्या :। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को गोरखपुर में मतदान किया। ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ नारे को चरितार्थ करने के बाद उन्होंने दूसरे चरण के लिए 4 जगहों (सिद्धार्थनगर, बस्ती, सुल्तानपुर व अयोध्या) पर लोगों से विकास के लिए अपील की। यहां उन्होंने भाजपा के विकास की चर्चा की तो विपक्षी दलों को भी घेरा। अयोध्या में सीएम ने सपा के कुकृत्यों को गिनाया।

सिद्धार्थनगर बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ रहा: सीएम योगी

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश अप्प दीपो भव (अपना प्रकाश स्वयं बनो) को पूरी तरह साक्षात कर चुका है। नीति आयोग ने देश के अति पिछड़े जिन 112 जनपदों को चयनित किया था उनमें सिद्धार्थनगर भी एक था, लेकिन अब सिद्धार्थनगर बुलेट ट्रेन की स्पीड से बढ़ कर सामान्य जनपदों की श्रेणी में अग्रसर होता हुआ दिखाई दे रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जल संसाधन, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के क्षेत्र में सिद्धार्थनगर ने प्रगति की है। यहां का काला नमक चावल एक बार फिर से वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संकटमोचक के रूप में दुनिया के सामने एक मिसाल के रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं। पहले कोई सोचता था कि सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय हर विकासखंड में होंगे। आज सिद्धार्थनगर में सड़कें चमचमाती दिखाई दे रही हैं। हर घर नल की योजना से शुद्ध पेयजल हर विकासखंड में पहुंचाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि यह नया उत्तर प्रदेश है और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की जो विकास की डबल स्पीड है, उसे तीन गुना करने के लिए हर नागरिकों को आगे आना होगा।

पिछली सरकारों ने केवल बांटने का काम किया, समाज में पैदा की खाई : योगी

बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर जमकर हमलावर रहे। उन्होंने पिछली सरकारों पर बस्ती को उपेक्षित रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने केवल बांटने का काम किया है। समाज में जाति, मत-मजहब के नाम पर खाई पैदा की है। मगर आज बस्ती में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है, बल्कि कोई सोच भी नहीं सकता था कि इस जिले का अपना मेडिकल कॉलेज होगा, जोकि डबल इंजन की सरकार में साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साहित्यकारों की इस भूमि ने पिछली सरकारों की उपेक्षा का दंश झेला। एक साहित्यकार ने तो यहां तक कहा था कि बस्ती को बस्ती कहूं तो का को कहूं उजाड़। आज बस्ती इस मुहावरे से ऊपर उठकर नये ओज और तेज के साथ विकास के नये प्रतिमान स्थापित करते दिख रही है। आज महर्षि वशिष्ठ के नाम पर यहां मेडिकल कॉलेज है। मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब किसी माता बहन को धुएं से फेफड़े का रोग नहीं होता है, क्योंकि यहां सभी घरों में उज्ज्वला योजना का लाभ पहुंचा दिया गया है। अब बस्ती में जब बेटी का जन्म होता है तो सोहर बजते हैं कि बेटी आई है, सुमंगला आई है। बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई लिखाई और विवाह तक सभी सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा रही है। सीएम ने कहा कि कभी इसी मुंडेरवा में किसानों पर पिछली सरकारों ने गोलियां चलवाई थी। हमारी सरकार ने यहां नई चीनी मिल लगा दिया है। आज ये चीनी मिल यहां की पहचान बन रहा है। जिन लोगों ने कभी विकास का विजन नहीं देखा, वो विकास क्या करा पाएंगे।

नगरीय जीवन को स्वच्छ और सुंदर बना रही है डबल इंजन की सरकार: मुख्यमंत्री योगी

सुलतानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार नगरीय जीवन को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में नगरीय जीवन का मतलब व्यापक जलजमाव, कूड़े का ढेर, शोहदों का आतंक, व्यापारियों से रंगदारी वसूली और युवाओं के हाथ में तमंचा होना होता था। हमारी सरकार के कार्यकाल में नगरीय जीवन का मतलब स्मार्ट और सेफ सिटी है। हम नगरों में शुद्ध पेयजल, युवाओं के हाथ में टैबलेट, पटरी व्यापारियों के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण, गरीबों को शौचालय और आवास उपलब्ध करवा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि यह वही धरती है जिसके बारे में कहा जाता है कि भगवान श्री राम के पुत्र कुश ने इसके नव निर्माण में अपना योगदान किया था। हमारा सौभाग्य है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की लाइफ लाइन बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी जनपद में किया था। हर विकास की प्रक्रिया के साथ आज सुलतानपुर जुड़ चुका है। सुलतानपुर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। चीनी मिल के पुनरुद्धार की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer