March 21, 2026 2:43 pm

विदेश सचिव ने बताया भारत और नेपाल के बीच किन मुद्दों पर

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और नेपाल के PM पुष्प कमल दहल… दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई। दिसंबर में कार्यभार संभालने के बाद Nepal के प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। भारत (India) की पड़ोसी देश की नीति के तहत नेपाल का भारत के लिए विशेष स्थान है। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए.

दो नेताओं के बीच व्यापक और भविष्योन्मुखी चर्चा हुई। विद्युत क्षेत्र में भारत और नेपाल ने पिछले साल अप्रैल में जॉइंट विजन स्टेटमेंट जारी किया था, आज बातचीत के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने बिजली क्षेत्र में ग्रोथ की सराहना की। अगले 10 वर्षों में बिजली की मात्रा बढ़ाकर 10,000 मेगावाट करने को लेकर चर्चा हुई.

कई मुद्दों को किया गया शामिल

इसके साथ ही चर्चाओं और परिणामों में राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचा सहयोग और विकास साझेदारी सहित द्विपक्षीय सहयोग के पूरे मामलों को भी शामिल किया गया है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer