March 21, 2026 8:36 pm

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोर्ट के फैसले के बाद…

महाराष्ट्र में इस समय राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया. जिसके बाद उद्धव और शिंदे गुट में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि “इस वर्तमान सरकार को अंतरिम राहत है। स्पीकर को जल्द से जल्द मामले पर फैसला लेना चाहिए। अगर वे कोई गलत फैसला देते हैं तो हम फिर कोर्ट जाएंगे.”

उन्होंने जो गैरकानूनी काम किया है उसके लिए मुझे लगता है कि उनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए। राज्यपाल किसी कानून के तहत नहीं आते तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे अपनी मनमर्जी करें.

क्या कहा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि “मैं सिर्फ संसदीय और विधायी परंपरा जानता हूं और उस हिसाब से मैंने तब जो कदम उठाए सोच-समझकर उठाए। जब इस्तीफा मेरे पास आ गया तो मैं क्या कहता कि मत दो इस्तीफा”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer