February 19, 2026 11:31 pm

मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में अब तक चार गिरफ्तार, गुस्साई भीड़ ने आरोपी का घर जलाया

Google

इंफाल :। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में दो समुदायों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया। सोशल मीडिया पर बीते 4 मई का एक शर्मनाक व विचलित कर देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद पूरे देश में आक्रोश व गुस्से का माहौल है। जो वीडियो सामने आया, उसमें एक समुदाय के पुरुष विरोधी पक्ष की दो महिलाओं को निर्वस्त्र अवस्था में घुमाते दिख रहे हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

मणिपुर में कुकी-ज़ोमी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का वीडियो सामने आने के बाद मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई सहित चार लोगों को घटना में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मणिपुर में हुई दो महिलाओं के साथ घटना के बाद से पूरे देश में गुस्सा है।

वहीं, गुस्साएं उपद्रवियों ने आज शुक्रवार को मणिपुर के मुख्य आरोपी के घर में आग लगा दी। ये घटना चेकमाई इलाके में हुई है। भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शर्मनाक घटना से देश भर में आक्रोश फैल गया है और विपक्ष लगातार भाजपा शासित मणिपुर की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की मांग को लेकर दबाव डाल रहा है।

गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में हुई घटना को “शर्मनाक” बताया और राज्य सरकारों से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मणिपुर की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने भी “गहरी चिंता” व्यक्त की और राज्य और केंद्र सरकारों से अपराधियों को सजा दिलाने के लिए की गई कार्रवाई से उसे अवगत कराने को कहा।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer