February 21, 2026 6:14 am

Arfif और Saras की दोस्ती के चर्चे थे मशहूर, लेकिन अब क्या होगा इस दोस्ती का ?

friendship-of-arfif-and-saras
Google

अमेठी : कुछ दिनों पहले ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अमेठी में आरिफ से मिले थे। जिनका वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमे सारस और आरिफ की गहरी दोस्ती देखने को मिली थी। अब उसी सारस को वन विभाग की टीम ने पक्षी विहार में दाल दिया है।

इसी पर अखिलेश यादव ने कहा कि ” मै जिससे मिलने जाता हूँ, सरकार उससे सब कुछ छीन लेती है. वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करनेवाले से दूर ले गयी, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलानेवालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।”

आरिफ ने भी शेयर किया वीडियो

सारस के खुद से दूर होने पर आरिफ भी बहुत दुखी हैं, उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “मेरा दोस्त तड़पता रहा…दया नहीं आयी..वो मेरे बिना जी नहीं पायेगा”। वहीँ सोशल मिडिया पर भी लोग इसको लेकर नाराज और दुखी दिखे।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer