December 5, 2025 4:37 am

Noida : रोडवेज बस ने 7 लोगों को मारी टक्कर, 4 की मौके पर मौत

Greater Noida: Roadways bus hit seven people
Google

ग्रेटर नोएडा। उप्र के ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में जीटी रोड हीरो मोटर्स फैक्ट्री के सामने रोडवेज बस ने सात लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

हादसा उस वक्त हुआ जब बदायूं डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। हादसे के बाद आरोपित चालक बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले लोग फैक्ट्री के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी नाइट शिफ्ट में (रात 12 बजे) ड्यूटी करने के लिए फैक्ट्री जा रहे थे जैसे ही कर्मचारी फैक्ट्री के सामने पहुंचे, तभी यह हादसा हुआ।

थाना बादलपुर क्षेत्र अन्तर्गत हीरो मोटर्स फैक्ट्री के कर्मचारियों की शिफ्ट छूट रही थी। उसी समय बस नंबर यूपी 32 एलएन 3295 दादरी से नोएडा की तरफ जा रही था। अनियंत्रित बस की चपेट में आने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई।

इन लोगों की गई जान

  1. संकेश्वर कुमार दास पुत्र जगदीश दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी खड़िया थाना बरियारपुर जिला मुंगेर बिहार
  2. मोहरी कुमार पुत्र बिच्छूदास, उम्र 22 वर्ष, निवासी खरवा थाना रजान जिला बांका बिहार
  3. सतीश पुत्र प्रभा शंकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कपूरी थाना मेजा
  4. गोपाल पुत्र आजाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी पटवारी का बाग ग्राम अच्छेजा थाना बादलपुर।

ये लोग हुए घायल

  1. अनुज
  2. धर्मवीर

3.संदीप

घायलों को इलाज के लिए निठारी लाया गया था। वहां से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer