ऐसा कभी ना कभी जरूर होता है जब हमारा मोबाइल फोन चोरी हो जाता है या फिर कहीं पर गिर जाता है। अब ऐसे में सबसे बड़ी समस्या हमारे सामने यह होती है कि हम अपने फोन की लोकेशन को कैसे पता करें। तो आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि कैसे आप अपने फोन की लोकेशन पता करने के साथ-साथ उसमें रिंग भी कर सकेंगे और मैसेज भी ड्राप कर सकेंगे।
Find My Device से खोजें फोन
इस एप की मदद से आप अपने फ़ोन की लोकेशन पता कर सकते हैं. Find Device App को आपको प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लेना है और इसमें उस ईमेल आईडी को लॉगइन करना है जो आपके चोरी हुए मोबाइल में लॉगिन है।
Login करने के बाद आप आसानी से अपने फोन की लोकेशन देख सकेंगे और उसे रिंग भी कर सकेंगे। इसके साथ ही इसमें आपको अन्य कई जानकारी भी मिलेंगी, जैसे आप फोन में बैटरी कितनी है और उसमें लगे सिम में नेटवर्क कितने हैं।
फोन की लॉक स्क्रीन पर आप मैसेज भी ड्रॉप कर सकते हैं। मैसेज में आप अपना वो मोबाइल नंबर लिख सकते हैं जो आपके पास हो. ऐसा करने से जिस भी व्यक्ति को आपका मोबाइल फोन मिलेगा वो आपके नंबर पर कॉल करके आपको सूचना दे सकता है कि आपका फोन कहां पर है.
अभी तक हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद, अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे चैनल को सब्स्क्राइब करें और वीडियो को लाइक व शेयर करें, धन्यवाद.





