February 19, 2026 8:47 pm

पहाड़ों में घूमने का प्लान बना रहे तो एक बार पढ़ लें ये खबर 

इस समय सावन का महीना चल रहा है और मौसम भी सुनहरा है. ऐसे में बहुत से लोग घूमने के लिए प्लान बना रहे हैं. लेकिन इससे पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है.

ख़राब मौसम की वजह से पहाड़ी इलाकों में कई जगह भूस्खलन हुए हैं. इनमे कई यात्री बाल०बाल बचे तो कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. ऐसे में आपको पहाड़ों पर घूमने का प्लान इस समय नहीं बनाना चाहिए.

हिमाचल में भूस्खलन 

आज सुबह हिमाचल के मंडी जिले में सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण शिमला जा रही सुंदरनगर इकाई की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और 8 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. घायल यात्रियों को अस्पताल भेज दिया गया है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer