March 22, 2026 2:46 am

जहाँ हुई थी भारत-चीन सेना की झड़प, वहां भारतीय सैनिक खेल रहे क्रिकेट

नई दिल्ली: मई 2020 में भारत व चीन के सैनिकों के बीच जहाँ झड़प हुई थी, वहां भारतीय सैनिक क्रिकेट खेलते नज़र आ रहे है. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है. इसके साथ ही ये तस्वीरें बहुत कुछ बयां भी कर रही है और दुश्मन को सन्देश भी दे रही है.

भारतीय सेना (Indian Army) ने पूर्वी लद्दाख में सबसे ऊंची जगह पर भारतीय सैनिकों की क्रिकेट खेलती तस्वीरें जारी की हैं. जानकारी के अनुसार ये त्रिशूल डिवीजन की पटियाला ब्रिगेड की हैं. इन्होने 0 तापमान में पूरे उत्साह और जोश के साथ क्रिकेट खेलते नज़र आ रहे है.

अभी भी नहीं सुलझा मामला

पूर्वी लद्दाख में भारत (India) और चीनी (China) सेना के बीच उस जगह को लेकर तनाव अभी भीबना हुआ है. इसको सुलझाने के लिए कई बैठकें हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. हालाँकि चीन की सेना 1.5 km पीछे हुई है और भारत की 700 मीटर.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer