October 31, 2025 1:02 am

IPS रवि सिन्‍हा होंगे RAW के नए चीफ, सामंत कुमार गोयल का लेंगे स्थान

Google

नई दिल्‍ली :। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी रवि सिन्‍हा को भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख बनाया गया है। सिन्‍हा 1988 बैच के छत्तीसगढ़ काडर के आईपीएस अधिकारी हैं। केंद्र सरकार ने आज सोमवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

रवि सिन्‍हा की नियुक्ति दो साल के लिए की गई है। वह सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे। गोयल को सरकार ने कई बार एक्सटेंशन दिया था। उनका कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है।

IPS रवि सिन्‍हा अभी कैबिनेट सचिवालय में स्‍पेशल सेक्रेटरी के रैंक पर तैनात हैं। उनकी अगली पोस्टिंग RAW चीफ के पद पर होगी।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer