बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. कांग्रेस ने शरुआती रुझानों में BJP पर बढ़त बना ली है. Congress की बढ़त का आंकड़ा 110 सीटों के ऊपर है. भाजपा 79 सीटों पर है. JDS भी किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है.
इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, अभी वोटों की गिनती चल रही है, गिनती पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी.
कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीँ मतगणना के बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शिमला में जाखू हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचीं.





