कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांतीरवा स्टेडियम में शपथ ग्रहण की. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के अन्य राज्य के सीएम और बड़े नेता शामिल हुए.
कार्यक्रम में राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, मल्लिकार्जु खड़गे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और MP पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए।
राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शपथ ग्रहण किया। वहीँ राज्य के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने भी शपथ ग्रहण किया।
 
   
								 
											 
				





