February 20, 2026 3:28 pm

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर को SC से झटका

नई दिल्ली: माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे उमर अंसारी को Supreme Court से एक बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उमर को राहत देने से इनकार कर दिया है. उमर अंसारी ने लखनऊ के जियामऊ में जमीन हड़पने के मामले में दर्ज मुकदमा को रद्द करने की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

मगर सुप्रीम कोर्ट ने उमर अंसारी के मामले पर सुनवाई से इनकार कर दिया. इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट से भी उमर अंसारी को राहत नही मिली थी. उमर अंसारी फिलहाल फरार चल रहा है. ये पूरा मामला लखनऊ के जियामऊ में जमीन को अवैध तरीके से हथियाने का है. इस केस में मुख्तार अंसारी और उसके दोनों बेटे उमर और अब्बास अंसारी आरोपी हैं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer