March 21, 2026 3:41 am

संसद के मानसून सत्र में उठेगा मणिपुर हिंसा का मामला

ManipurViolence

आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. जिसमें विपक्ष सरकार से मणिपुर हिंसा को लेकर सवाल कर सकता है और पीएम मोदी इस पर इतने दी चुप क्यों रहे इसको लेकर भी सवाल होंगे.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि “इसे लेकर चिंतित हूं कि प्रधानमंत्री इतने लंबे समय तक चुप थे लेकिन मुझे खुशी है कि उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी. अब हम चाहते हैं कि वे इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करें। इस घटना को लेकर उनके मन में क्या है हमारे साथ साझा करें क्योंकि हम पिछले 2-3 महीनों से बेहद पीड़ा महसूस कर रहे हैं.

हमें बताएं कि सरकार क्या कर रही है? सरकार ने अब तक काम क्यों नहीं किया? और क्या कदम उठाया है? यह सब बिना किसी देरी के किया जाना चाहिए। अब उन्हें(PM) संसद चर्चा करनी चाहिए जहां हम इस चर्चा में शामिल हो सकें”.

महिला आयोग की मांग

मणिपुर की घटना व स्थिति को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया, मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की। वहीँ महिला आयोग ने भी इसपर सख्त कार्यवाही जल्द करने की मांग की है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer