February 21, 2026 3:38 pm

Delhi Liquor Policy Scam: आज होगा फैसला, जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया या मिलेगी जमानत

नई दिल्ली. दिल्ली की अदालत में आज शनिवार को AAP के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई हो सकती है. बता दें उनकी 5 दिनों की CBI की हिरासत का समय खत्म हो रहा है.

मालूम हो दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में मनीष सिसोदिया को CBI ने अरेस्ट किया था. इसके बाद कल सिसोदिया ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष सिसोदिया को दोपहर 2 बजे के करीब कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीँ CBI सिसोदिया की हिरासत को बढ़ाने की मांग करने वाली है. अब देखना है कि क्या कोर्ट से सिसोदिया को रहत मिलेगी या नहीं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer