February 20, 2026 4:55 pm

Motorola Edge 40 की खासियत और कीमत 

आज-कल मार्केट में एक से बढ़कर एक मोबाइल आ रहे हैं. मोबाइल कम्पनियाँ एक दूसरे से कॉम्पटीशन करते हुए कम दाम में दमदार फ़ोन लांच कर रही हैं. अब इस रेस में Motorola भी आ गया है और अपना नया फ़ोन लांच कर दिया है. खास बात ये है कि ये होने कर्व डिस्प्ले के साथ आ रहा है और वाटर प्रूफ है. तो आईये जानते हैं इसकी खासियत.

मोटोरोला के नए फ़ोन का नाम Motorola Edge 40 है. इसका फर्स्ट लुक सामने आते ही लोग इसके दीवाने होते नजर आ रहे हैं. क्योंकि इसका लुक काफी शानदार है.

इसमें 50 MP प्राइमरी कैमरा और 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीँ 4400mAh की बैटरी दी गयी है, जिसे चार्ज करने के लिए 68 वॉट का चार्जर कंपनी ने दिया है. मोटोरोला का ये फोन 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतर रहा है.

इसकी कर्व डिस्प्ले 6.55 इंच की फुल HD + 8 Bit P-OLED है और ये वाटर Resistance है. कंपनी इस फ़ोन को Nebula Green, Lunar Blue, Eclipse Black, Viva Magenta कलर में लॉंच कर रही है. अब इसकी कीमत की बात करें तो भारत में ये फोन 35 हजार से 40 हजार के बीच में लॉंच होगा.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer