October 25, 2025 10:25 pm

मुंबई: जुहू बीच पर घूमने गए पांच लोग समुद्र में बहे, एक को बचाया गया

Google

मुंबई :। महाराष्ट्र के मुंबई में समुद्र की लहरों के साथ अठखेलियां कर रहे पांच लोगों को लहरें अपने साथ बहा ले गई। इनमें से एक को तो बचा लिया गया है जबकि चार लोगों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। सर्च ऑपरेशन अभी तक जारी है। इस बात की जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है।

ये घटना शाम करीब 5: 30 बजे की बताई जा रही है। मुंबई के जुहू बीच पर घूमने गए 5 लोग अचानक समुद्र में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही लाइफ गार्ड और स्थानीय लोगों ने एक को तो निकाल लिया लेकिन 4 लोग अभी भी लापता हैं। लोगों की तलाश में फायर ब्रिगेड बीएमसी लाइफगार्ड की टीम लगातार अभियान चला रही है।

इस घटना पर पीआरओ, भारतीय नौसेना का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि खोज और बचाव अभियान के लिए नौसेना द्वारा शीघ्र ही एक सीकिंग हेलीकॉप्टर लॉन्च किया जा रहा है। डाइविंग टीमें स्टैंडबाय पर हैं लेकिन समुद्र की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण अभी तैनात नहीं की जा रही हैं।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer